नवगछिया । पकरा दोनिया टोला भैरव बाबा मंदिर के प्रांगण में चल रहे 48 घण्टे का अखंड राम धुन महायज्ञ का समापन शुक्रवार को हो गया। समापन पर महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पकरा के पंचायत समिति सदस्य धीरेंद्र सिंह उर्फ टुन्ना सिंह की अध्यक्षता में आयोजित राम धुन में सहरसा मधेपुरा एवं अन्य जिलों से भी कलाकार आए हुए थे।

इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाएं एवं बच्चियों ने भाग लिया। कलश उठाकर पैदल यात्रा करते हुए महिलाएं पकरा भैरव बाबा मंदिर यज्ञ स्थल से विसर्जन स्थल तक गए। विसर्जन में राष्ट्रीय जन जन पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह उर्फ झाबो दा,

पकरा पंचायत के मुखिया प्रदीप शर्मा, नवगछिया उपप्रमुख गौतम कुमार जदयू के उपाध्यक्ष सुनील सिंह बबलू सिंह प्रदीप सिंह पूर्व पंचायत समिति सदस्य संजय सिंह ,वशिष्ट सिंह अरुण यादव एवं समस्त तेतरी पकरा पंचायत के सम्मानित जनप्रतिनिधिगण एवं बहुत सारे युवा साथ साथ चलरहे थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *