नवगछिया। परबत्ता शुक्रवार को थाना क्षेत्र के 14 नंबर सड़क स्थित यमुनियां चौक के पास एक अनियंत्रित ऑटो गड्ढे में पलट गया। घटना के बाद ऑटो पर सवार एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कई लोग आंशिक रूप से चोटिल हो गए।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 313
घटना में घायल खरीक के तेलघी निवासी राजकिशोर सिंह की पत्नी रीता देवी एवं नरकटिया निवासी सच्चिदानंद राय को इलाज के लिए खरीक पीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया। जबकि, दो अन्य घायलों का निजी क्लीनिक में इलाज हुआ, जिसके कारण दोनों का नाम और पता स्पष्ट नहीं हो पाया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
