खरीक : परबत्ता पुलिस ने राघोपुर बिंदटोली स्थित एक तालाब में पानी के अंदर छिपाकर रखी गई सात लीटर देसी शराब बरामद की। वहीं तालाब किनारे स्थित बगीचे से तीन हंडी समेत शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए। पुलिस को सूचना मिली कि तालाब में पानी के अंदर बंद डिब्बे में भारी मात्रा में देसी शराब है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 81
जो शराबियों के हाथों ‘बेची जाती है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पंकज कुमार, एएसआई श्रीकांत चौधरी, एलटीएफ प्रभारी जयप्रकाश पंडित पुलिस टीम के साथ बिंदटोली पहुंचे और छोटी नाव पर सवार होकर छापामारी की।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
