नारायणपुर। प्रखंड के नागर उच्च माध्यमिक विद्यालय पहाड़पुर मैदान परिसर नौ दिवसीय श्रीराम कथा यज्ञ को लेकर 251 कन्या कुमारी व महिलाओं ने कलश शोभायात्रा निकाली। आयोजन समिति सदस्य उपसरपंच सुधीर शर्मा, पूर्व सरपंच अजय शर्मा व डॉक्टर सियाराम शर्मा ने बताया कि यज्ञ सोमवार से 14 फरवरी तक होगा। जिसमें वृंदावन के कथावाचक विवेक दास सागर के नेतृत्व में प्रत्येक दिन शाम चार बजे से सात बजे तक कथा व रासलीला होगी।

कलश शोभायात्रा सुबह नौ बजे यज्ञ से आशाटोल, नारायणपुर, मधुरापुर बाजार होते हुए बलहा गंगा घाट पर जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह के निगरानी में पहुंचा। कथा सुनने आशाटोल, पहाड़पुर, तेलडीहा, पैंकात, बीरबास, सतीशनगर, रायपुर, मनोहरपुर, नारायणपुर सहित अन्य गांव के लोग जुट रहे है। कलश शोभायात्रा सरपंच में अमित कुमार शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, ब्रजेश शर्मा, महेश्वर शर्मा,धीरज कुमार शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *