केंद्रीय रेल मंत्रालय भारत सरकार की 6 सदस्य टीम भागलपुर पहुंची। जंक्शन का निरीक्षण किया। सेंट्रल पैसेंजर एमेनिटीज कमिटी के द्वारा स्टेशन पर यात्री के सुविधाओं को लेकर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। वहीं टीम के द्वारा स्टेशन का जायजा लेने के साथ – साथ यात्रियों को दिए जाने वाली सुविधाओं की भी अधिकारियों से जानकारी लिया। उन्होंने बताया कि आने वाले वर्ष में स्टेशन सुंदर व स्वच्छ बनेगा। नए स्टेशन में कई तरह की सुविधाएं रहेंगी। पूरा स्टेशन सुविधाओं से लैस रहेगा।

एक वर्ष के अंदर वर्ल्ड क्लास बनेगा

वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर किए जा रहे कार्यों का जायजा लेते हुए टीम के द्वारा बताया गया कि भागलपुर स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने की तैयारी चल रही है। 1 साल के अंदर स्टेशन वर्ल्ड क्लास नजर आएगा। वहीं यात्रियों को यहां पर सारी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। जिससे यात्रियों को कहीं से भी कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

पार्किंग की भी होगी व्यवस्था

स्टेशन पर पार्किंग की व्यवस्था होगी। आने वाले गाड़ियों को अभी परेशानी होती है। स्टेशन पर लिफ्ट की सुविधा होगी। दिव्यांग के लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी। गंगा से पीने वाले पानी को पहुंचाने की भी तैयारी चल रही है। ताकि यात्रियों को कहीं से परेशानी न हो।

मॉडल जैसा दिखेगा भागलपुर स्टेशन

भागलपुर स्टेशन को पूरी तरह मोडलाइज किया जा रहा है। मॉल की भी सुविधा का लाभ मिल पाएगा। ताकि बाहर से आने वाले यात्रियों को स्टेशन पर सारी सुविधाएं मिल पाए। काम शुरू हो चुका है। जल्द ही नया स्टेशन बन कर तैयार हो जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *