नवगछिया। बुधवार के देर रात थाना क्षेत्र के सुराहा गाँव में डीजे पर अश्लील गाने बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में एक पक्ष के आदर्श कुमार पासवान और दूसरे पक्ष से शंकर शर्मा व गुलाब शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया।

तीनों घायलों का खरीक पीएचसी में इलाज कराया गया। घटना के दौरान दोनों पक्षों से एक-दूसरे पर हवाई फायरिंग करने का भी आरोप लगाया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

देर रात दोनों में से किसी पक्षों द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया था। पुलिस आवेदन का इंतजार कर रही है। थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने बताया कि आवेदन मिलने के पश्चात आगे की कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *