नवगछिया। जदयू प्रखंड अध्यक्ष पप्पू यादव को गोली मारकर घायल करने के आरोप में गिरफ्तार छोटू यादव और उसकी मां साधना देवी को बुधवार को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने बताया कि शीघ्र ही अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 326
जमीन विवाद को लेकर सोमवार की देर रात अपराधियों ने प्रखंड अध्यक्ष को गोली मारकर घायल कर दिया था। जिसको लेकर उसकी बेटी ट्विंकल कुमारी ने पड़ोस के ही छोटू यादव, मनीष यादव, पंकज यादव और साधना देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एसडीपीओ दिलीप कुमार ने कहा कि फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
