बिहपुर।  झंडापुर पूरब पंचायत के अरसंडी में शिव-पार्वती प्राण प्रतिष्ठा और शिव महाध्वनि यज्ञ को लेकर गुरुवार को कलश यात्रा निकाली जाएगी। जानकारी देते हुए सुशील यादव, श्याम यादव व मुखिया उमेश यादव ने बताया इस कलश यात्रा में 108 कुंवारी कन्या व महिला शामिल होंगी।

वहीं 17 फरवरी को पांचांग पूजन, वेदी पूजन, रुद्राध्यायी पाठ व श्री दुर्गा सप्तशती पाठ। वहीं 18 फरवरी को जलाधिवास, अनदिवास, घृतादिवास , पुण्यादिवास, शरयादिवास, प्राण प्रतिष्ठा पूजन और रुद्राभिषेक, पूर्णाहुति श्री गौरीशंकर (विवाहोत्सव) होगा। जिसके लिये सभी तैयारीयां पूरी कर ली गई हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *