नवगछिया । ऑटो चालक अंकुश की हत्या प्रेम प्रसंग में उसके दोस्तों ने ही की थी। बुधवार की शाम नवगछिया थाने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार ने हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस ने हत्याकांड के माखातकिया के तीन नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आरोपी का मोबाइल, मृतक का क्षतिग्रस्त मोबाइल, अधजला गमछा, घटना में प्रयुक्त गमछा, बरामद किया है।

Whatsapp group Join

नवगछिया थाना क्षेत्र के ही माखातकिया निवासी सुबोध सिंह के पुत्र अंकुश कुमार की अपराधियों ने शनिवार की रात गला दबाकर व बांस से कूच-कूचकर हत्या कर दी थी। 12 फरवरी को गोशाला के पीछे मकई खेत से उसका शव पुलिस ने बरामद किया था। मृतक की मां चांदनी देवी के बयान पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। जिसमें मोबाइल फोन को लेकर हत्या का आरोप लगाया गया था।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि कांड के अनुसंधान के दौरान ज्ञात हुआ कि अंकुश का एक लड़की से प्रेम प्रसंग था। उसका दोस्त भी उसी लड़की से प्यार करता था। अंकुश ने उस दोनों की आपत्तिजनक वीडियो बना ली थी। अंकुश बार-बार वीडियो वायरल कर देने की धमकी दे रहा था। अंकुश ने उस किशोर से दो हजार रुपये भी उधार लिया था। अंकुश रुपये नहीं लौटा रहा था और वीडियो वायरल कर देने की धमकी दे रहा था। इससे परेशान किशोर ने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई।

आरोपी किशोर ने अंकुश को विश्वास में लेकर पार्टी करने लिए बुलाया। सभी आरोपी अंकुश के टोटो पर सवार होकर माखातकिया से गोशाला रोड होते हुए बहियार चले गए। चारों ने मिलकर शराब पी। योजना के अनुसार तीनों ने अंकुश की नांक-मुंह गमछा दबाकर व बांस से मूंह कूच कर हत्या कर दी। शव को मकई के खेत में फेक दिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर अंकुश का मोबाइल, हत्या में प्रयुक्त गमछा, बांस का टुकड़ा घटनास्थल से काफी दूर बोरिंग के पास से बरामद कर लिया। घटना को अंजाम देने के पश्चात आरोपितों ने गमछा जलाने का प्रयास किया था।

किंतु गमछा पूरी तरह जला नहीं था। टीम में नवगछिया थानाध्यक्ष भरत भूषण, अनि आशुतोष कुमार, उमाशंकर, डीआईयू के राजेश रंजन कुमार मौजूद थे। पुलिस ने तीनों नबालिग आरोपियों को बाल सुधार गृह भेज रही है। एसडीपीओ ने कहा कि घटना का पूर्णरूपेण उद्भेदन के साथ सभी आरोपितों की गिरफ्तारी हो गयी है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet