नवगछिया । अखिल भारतीय संतमत सत्संग महाधिवेशन में आये मधेपुरा जिला निवासी सत्संगी की रविवार की रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। मृतक का शव अनुमंडल अस्पताल नवगछिया रंगरा पुलिस द्वारा लाया गया और पोस्टमॉर्टम करवाया गया।

रूदल शर्मा (47 वर्ष) निवासी अजगैबा चौसा, थाना चौसा जिला मधेपुरा रविवार को सत्संग सुनने के बाद अपने ननिहाल सधुआ चला गया था। वहां से साइकिल पर वापस अपने घर लौट रहा था। रविवार की देर रात एनएच 31 पर मुरली चौक पर अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *