नवगछिया । इस्माईलपुर थाना के छोटी परबत्ता निवासी विभूति कापड़ी की हत्या कर शव को गंगा में बहाने के आरोपी छोटी परबत्ता निवासी खोखा कापड़ी, देवन मंडल और भोला मंडल ने व्यवहार न्यायालय में 15 फरवरी को आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद इस्माईलपुर पुलिस ने तीनों को 48 घंटे के रिमांड पर लिया। तीनों आरोपी इस्माईलपुर दियारा में फसल लूट, फायरिंग सहित जबरन फसल पर कब्जा करने के मामले में पहले भी आरोपी रहे हैं। इन सभी पर आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।

दियरा में असहाय गरीबों की फसल हथियार के बल पर लूटना इनकी फितरत रही है। गिरफ्तार खोखा कापड़ी ने वर्ष 2020 में अपने पुत्र महथा कापड़ी के साथ मिलकर जमीन विवाद  में छत पर सोए राहुल की हत्या कर दी थी। इस मामले में पिता और पुत्र दोनों जेल भी जा चुके हैं। जेल से निकलने के बाद एक बार फिर से दियारा में इनलोगों ने अपराध करना शुरू कर दिया।

राहुल की हत्या के बाद इनलोगों ने 10 दिसम्बर को विभूति कापड़ी की हत्या कर शव को गंगा में बहा दिया। 12 दिसम्बर को उसका शव गंगा किनारे मिला था। इस संबंध में इस्माईलपुर दारोगा शशि कुमार ने बताया कि इसमें दो हत्याकांड का नामजद जबकि एक अप्राथमिक अभियुक्त है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *