नवगछिया : होली को हर हाल में शांति पूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर परवत्ता पुलिस शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में बुधवार को परवत्ता थानाध्यक्ष पंकज कुमार को सूचना मिली कि एक बिना नंबर वाली ऑटो पर भारी मात्रा में शराब लोड कर ले जाया जा रहा है, जो गरैया पार कर चुका है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में जेएसआई राहुल कुमार एवं एएसआई अनिल कुमार अकेला पुलिस टीम के साथ अलग-अलग हिस्सों में बंट कर खगड़ा गांव के समीप ग्रामीण सड़क पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

जिसके दौरान जैसे ही बिना नंबर वाली ऑटो आई कि, पुलिस ने उसे रोककर तलाशी शुरू कर दी। जिसमें पुलिस ने ऑटो के तहखाने में छिपाकर रखे ब्रांडेड कंपनी की 54 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की।

जिसके बाद पुलिस ऑटो सहित बरामद शराब को जब्त और चालक को विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाई गिरफ्तार चालक इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परवत्ता गांव निवासी रूपेश मंडल है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार vec 7 बताया कि गिरफ्तार चालक से शराब कहां से लाई गई थी, कहां ले जा रही थी इसको लेकर पूछताछ की जा रही हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *