नवगछिया। गोपालपुर थाना परिसर में गोपालपुर रंगरा एवं इस्माइलपुर थाना का जप्त अवैध शराब विनष्ट किया गया। इस विनषटीकरण के मौके पर उत्पाद विभाग के एसआई चंदन कुमार गोपालपुर के अंचलाधिकारी राज किशोर शर्मा व सभी थाना के थाना अध्यक्ष व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।उत्पाद विभाग के अधिकारी ने बताया कि यहां पर देसी विदेशी जप्त शराब का विनषटी करण किया गया।
इसमें रंगरा, इस्माइलपुर एवं गोपालपुर थाना के अलग-अलग मामलों में जप्त हुए शराब को भी नष्ट किया गया। उन्होंने उन्होंने बताया कि यहां पर 1355•785 लीटर शराब विनिष्टी करन किया गया। इस मौके पर गोपालपुर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार एवं गोपालपुर थाना के सभी पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 81
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
