नवगछिया थाना में कार्यरत चौकीदार निरंजन यादव की तबीयत अचानक से उस समय बिगड़ गई, जब वह फोन पर नवगछिया थाना के एसआई मकबूल से बात कर रहे थे। बात करते-करते चौकीदार बेहोश हो गए। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें नवगछिया अनुमंडल अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया। नाजुक स्थिति देखते हुए उन्हें मायागंज रेफर कर दिया गया।
Total Downloads: 81
होश में आने के बाद चौकीदार निरंजन यादव ने बताया कि उनका ट्रैक्टर, नवादा निवासी रघुवंश यादव और रुदल या ने जबरन छीन कर अपने दरवाजे पर लगा लिया है और देने के एवज में रंगदारी स्वरूप डेढ़ लाख रुपए की मांग कर रहे है। कई बार इसकी नि शिकायत नवगछिया पुलिस को भी की, मगर कोई सुनने वाला नहीं है।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को उन्हें रघुवंश यादव यह बोलकर फोन किया कि बड़ा बाबू बात करेंगे। जब पीड़ित ने फोन पर बात किया तो दूसरी तरफ से कहा जा रहा था कि जो पैसा है वह दे दो और अपना ट्रैक्टर लेकर चले जाओ नहीं तो परेशानी होगी। इतना सुनते ही पीड़ित बर्दाश्त नहीं कर पाया और बेहोश हो गया।

भवानीपुर निवासी निरंजन यादव ने बताया कि 12 फरवरी को मेरे ड्राइवर मल्लिक यादव नवगछिया रैंक प्वाइंट से नमक लोड कर ट्रक्टकर खगड़िया ले गया था। दूसरे दिन वापस आते समय ड्राइवर ट्रैक्टर लेकर लापता हो गया।
