नारायणपुर : नारायणपुर गांव के दास टोला में शुक्रवार की रात्रि तीन युवकों ने किशोर नवीन कुमार दास पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची भवानीपुर पुलिस ने घायल किशोर का प्राथमिक उपचार पीएचसी नारायणपुर में करवाया।

घायल नवीन कुमार ने पुलिस को बताया कि वह ‘अपने भाई अजीत कुमार के साथ एक शादी समारोह में डीजे के साथ मनोहरपुर गांव की तरफ जा  रहा था। इसी समय गांव का आशीष कुमार और प्रशांत कुमार ने उसे धक्का दे दिया।

मना करने पर आशीष और प्रशांत ने हाथ पकड़कर चाकू से हमला कर दिया। तभी सामने से आ रहे अजय कुमार ने भी चाकू और हथियार से नवीन को डराया । पुलिस ने कहा कि प्राप्त जानकारी के आधार पर कार्रवाई होगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *