नवगछिया। सहायक विद्युत अभियंता ई वरुण कुमार के लिखित आवेदन पर गोपालपुर थानाक्षेत्र में अजमाबाद के एक व्यक्ति पर अवैध रूप से बिजली का कनेक्शन कर मिल चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर चार लाख तेरह हजार चार सौ छियासी रुपये का जुर्माना किया गया है। गोपालपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

