नवगछिया। गोपालपुर पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी की सूचना पर अजमाबाद में मिट्ठू साह के घर छापेमारी की। हालांकि उसके घर से अवैध शराब बरामद नहीं हुई। उस समय वह घर पर नहीं था। पुलिस के जाते ही पड़ोसी जितन साह के साथ वह मारपीट करने लगा।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 324
बचाने पहुंचे जितन के पुत्र आशीष कुमार के साथ भी मारपीट की। मारपीट की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया तथा आरोपित को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण करवाया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
