नारायणपुर । प्रखंड के सिंहपुर पश्चिम पंचायत नवटोलिया गांव में शनिवार की रात लगभग नौ बजे बदमाशों ने आठ राउंड फायरिंग की। घटना की सूचना ग्रामीण ने भवानीपुर पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए।
ग्रामीण दीपक चौधरी ने भवानीपुर थाना में लिखित शिकायत की है जिसमें कहा गया है कि कुख्यात अपराधी सूरज चौधरी ने मुखबिरी का आरोप लगाते हुए उसके घर पर फायरिंग की। भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि शिकायतकर्ता के अलावा लोगों ने कुछ नहीं बताया। फायरिंग हुई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। दीपक ने सूरज चौधरी, मनोज चौधरी सहित चार अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है।

