नवगछिया : नवगछिया पुलिस जिला नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतरी निवासी अरुण कुमार साह ने गांव के चार लोगों पर मारपीट करने और हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए नवगछिया थाना में आवेदन दिया है।
Total Downloads: 300
आवेदन में कहा गया है की गांव के उमेश साह, नीतीश कुमार, अरविंद साह, अविश कुमार एवं उमेश साह से पुत्र ने मिलकर मेरे बेटा को जान से मारने की नियत से सिर और कनपट्टी में किसी ठोस चीज से मार दिया। जिसके कारण से मेरा बेटा प्रिंस कुनार गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया।
शोर होने पर मैं एवं मेरी पत्नी रिंकू देवी अपने पुत्र को बचाने गए तो वे लोग हम दोनों से भी मारपीट करने लगे। धमकी देने लगा की जान से मार देंगे। मेरा पूरा परिवार डरा सहमा है। वे लोग हमारी हत्या भी करवा सकते है। वहीं मामले को लेकर थाना प्रभारी भारत भूषण ने बताया की आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

