भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के मौलानाचक निवासी कल्लू को शुक्रवार की देर रात बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया था। मंगलवार को उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया।

सड़क को जाम कर अपराधी की गिरफ्तारी की मांग करने लगा। परिजनों ने बताया कि जब तक अपराधी को पुलिस सलाखों के पीछे नहीं डालती है। तब तक हमलोग शांत नहीं बैठेंगे। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया।

शुक्रवार को इमरान उर्फ कल्लू को मारी गई थी गोली

शुक्रवार को इमरान उर्फ कल्लू को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। जिसे मायागंज अस्पताल इलाज के लिए लाया गया था। युवक को गम्भीर देखते हुए पटना रेफर कर दिया था। जंहा उसकी मौत हो गई। उसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया।

वर्चस्व को लेकर मारी थी गोली

बताया जा रहा है कि वर्चस्व को लेकर गोली मारी गई थी। जरायम की दुनिया में आपसी वर्चस्व को लेकर गोली मारी गई थी। वहीं दूसरी ओर यह भी कयास लगाए गए थे कि हाल ही में हुए निगम चुनाव में कल्लू एक जनप्रतिनिधि के लिए खुलकर काम कर रहा था। जिसको लेकर गोली मारी गई थी। पुलिस सभी बिंदु पर जांच कर रही है। इसमें मोजाहिदपुर के ही रहने वाले अफसार का नाम सामने आ रहा है।

मौके पर प्रशासन

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम धनन्जय कुमार पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया गया। प्रशासन के द्वारा जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया। जिसके बाद मामला शांत कराया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *