नारायणपुर। मधुरापुर बाजार में 15 दिन पहले हुई गोलीबारी मामले में भवानीपुर पुलिस ने मंगलवार दोपहर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसआई राजीव कुमार यादव ने बताया कि बलहा गांव निवासी रंजीत यादव, शुभम यादव सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 81
थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि बुधवार को पीएचसी में जांच कराकर न्यायिक हिरासत में नवगछिया जेल भेजा जाएगा। मोबाइल चोरी व नशेबाजी को लेकर मधुरापुर बाजार में 15 दिन पूर्व गोलीबारी की घटना हुई थी। इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
