भागलपुर के कजरैली थाना क्षेत्र के सिमरिया में बीए पार्ट वन के छात्र का गला रेत कर हत्या कर दिया गया। मृतक युवक की पहचान सिमरिया के बहादुरपुर निवासी भरत लाल सिंह के 21 वर्षीय पुत्र अभिषेक सिंह के रूप में हुई है। परिजनों की माने तो अभिषेक को रात्रि 12 बजे देखा था। इसके बाद सुबह से ही अभिषेक नहीं मिल रहा था। तभी गांव से सटे बालू के टीले पर एक युवक का शव था। जब पहचान की गई तो वह अभिषेक का शव था।
Total Downloads: 81
नहीं था किसी से विवाद
परिजनों की माने तो किसी से कोई विवाद नहीं हुआ था। रात्रि में खाना खाकर सोया ही था। सुबह किसी काम से बाहर निकला था। लेकिन घर वापस बहुत देर तक नहीं पहुंचा। जब खोज की गई तो बालू के टीले पर गला रेता हुआ शव मिला।
पुलिस कर रही है जांच
सूचना मिलते ही मौके पर कजरैली थाना पहुंची। पूरे मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी सभी बिंदु पर जांच की जा रही है। अभी हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है।

भागलपुर में बेखौफ हुए अपराधी
भागलपुर में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। एक सप्ताह के अंदर 4 बार गोलीबारी हुई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। कल्लू के मौत पर मंगलवार को भी सड़क जाम कर हंगामा किया गया था। लेकिन अपराधी पुलिस के गिरफ्त के बाहर है।
