नवगछिया । नवगछिया बाजार के राजेन्द्र कॉलोनी में छत से गिरकर बालक की मौत हो गई। बालक की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। पुनामा निवासी दिनेश प्रसाद सिंह के पौत्र और पवन सिंह के पुत्र नैतिक कुमार (10 वर्ष) गुरुवार को छत की सीढ़ी से गिर गया।
परिजन उसे उठाकर अस्पताल गए, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर के चौथे वर्ग का छात्र था। घटना के बाद उसकी मां और पिता का रो रो कर बुरा हाल था। मां अपने पुत्र को सीने से लगाये छाती पीट-पीटकर रो रही थी। उसे विश्वास ही नहीं हो रहा था कि अब उसका बेटा इस दुनिया में नहीं है।
रोज जाता था विद्यालय आज मां ने मना किया था :
मां ने रोते हुए कहा कि आज नैतिक को स्कूल जाने से मना किया था। हमें क्या पता था कि वह हमलोगों को ही छोड़कर ही चला जायेगा। बालक की मौत पर पंकज कुमार, नुनुमनी सिंह, प्रभु, तपेश सहित परिवार के लोगों शोक प्रकट किया है।


