नारायणपुर । प्रखंड के नारायणपुर चौक से सौ मीटर पश्चिम एनएच 31 पर गुरुवार की अहले सुबह बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें बाइक पर पीछे बैठे युवक मड़ैया इस्लामपुर निवासी मो. आफताब (27 वर्ष) की मौके पर मौत हो गई। बाइक चालक को हल्की चोट आई। सूचना मिलने पर भवानीपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। सुबह ग्यारह बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा।

घायल बाइक चालक मो. मुख्तार ने बताया कि नारायणपुर में बुधवार की रात आयोजित जलसा-ए-दस्तारबंदी से लौट रहे थे। नाम चौक से जैसे पसराहा के लिए मुड़ा नवगछिया की ओर से आ रहे वाहन चालक ने टक्कर मारकर फरार हो गया। बाइक पर पीछे बैठे आफताब की सड़क पर गिरते ही मौत हो गयी। मृतक की शादी शादी तीन साल पहले चौढली गांव में हुई थी। उसे एक दो वर्षीय पुत्र है। इधर घटना की सूचना पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैं।

थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि घायल के बयान पर अज्ञात वाहन के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज किया। सीओ सह आपदा पदाधिकारी अजय सरकार ने बताया कि मृतक के परिवार को मुआवजा राशि सरकारी प्रावधान के अनुसार जल्द दिया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *