नारायणपुर । प्रखंड के शाहपुर गांव में मंगलवार की सुबह एक 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीण सूत्र बताते हैं कि युवती का प्रेमप्रसंग उनके ही रिश्ते में एक युवक से था। लड़की का विवाह इसी के महीने में कहीं और होना तय हुआ था।
इसी मामले में युवती ने आत्महत्या कर ली। दोपहर में सूचना पर भवानीपुर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

