नवगछिया : एसटीएफ व गोपालपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के बड़ी मकंदपुर से पूर्व सरपंच सुमन चौधरी उर्फ बुचकुन चौधरी के घर से छापेमारी कर भारी मात्रा में हथियार व गोली बरामद किया। इसके साथ ही मौके पर से मिल्की ढोलबज्जा के मनोज कुमार भारती व उसके छोटे पुत्र भोलू को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी मिली है कि मनोज कुमार भारती पुलिस की छापेमारी के दौरान भागने लगा था, जिसके बाद पुलिस ने उसे खदेड़ कर धर दबोचा है। इस क्रम में मनोज के घायल हो जाने की बात भी कही जा रही है। गोपालपुर पीएचसी में उसका इलाज कराया गया है। जानकारी के अनुसार अवैध हथियार के कारोबार में पूर्व सरपंच बुचकुन चौधरी एक बड़ा नाम है।

करीब पांच साल पहले भी पुलिस ने पूर्व सरपंच को हथियारों के बड़े जखीरे के साथ गिरफ्तार किया था। उक्त छापेमारी गुरूवार को दोपहर की गयी थी। लेकिन देर शाम तक पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। जबकि सूत्र बता रहे हैं कि एसटीएफ को सूचना थी कि पूर्व में हथियारों के बड़े खेप की डिलीवरी करने में तस्कर सफल रहे थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *