नारायणपुर । नगरपारा गांव के मोहन बाग बहियार में आग लगने से दो एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी। आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रत्यक्षदर्शी किसान नगरपारा गांव निवासी शंकर सिंह ने बताया कि गेहूं काटकर स्नान करने घर चला गया था।
Total Downloads: 300
नहाते समय चापाकल पर से देखा कि गेहूं की फसल में आग लग गयी है। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया लेकिन तब तक गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी।
अगलगी की घटना में किसान मिथिलेश सिंह, मंटू सिंह की फसल भी जलकर राख हो गयी। किसान ने बताया कि कर्ज लेकर खेती की थी। अंचलाधिकारी अजय कुमार सरकार ने कहा कि जांच का निर्देश दिया गया है। घटनास्थल पर भवानीपुर पुलिस दल बल के साथ पहुंची

