बिहपुर : प्रखंड के बीएमसी उर्दू मवि के विद्यालय शिक्षा समिति की अध्यक्ष अफसाना खातून व सचिव बीबी समीना खातून स्कूल में हुए विवाद को लेकर दोनो ने थाना में आवेदन दिया है। अध्यक्ष अफसाना खातून ने अपने आवेदन में प्रधानाध्यापक व मोबारक राईन को नामजद करते हुए गाली गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया है।
कहा कि वे शनिवार को स्कूल की व्यवस्था देखरेख पहुंची थी। इसी दौरान मेरे साथ इस प्रकार की घटना की गई। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से सचिव बीबी समीना खातून ने भी थाना में आवेदन देकर अध्यक्ष अफसाना खातून व उसके पति अनवारूल को नामजद किया है।
जिसमें बताया गया है कि दोनों स्कूल की रसोई में आकर मेरे साथ धक्कामुक्की की और एक क्विंटल चावल घर पहुंचाने को कहा। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


