नवगछिया: रामनवमी के शुभ अवसर पर नवगछिया में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई जो नवगछिया के विभिन्न गांव से निकलकर पंचमुखी बालाजी धाम पहुंची निशान शोभायात्रा में श्री राम प्रभु के नारों से पूरा नवगछिया गुंजायमान हो गया शोभा यात्रा पंचमुखी धाम पहुंचकर भक्तों द्वारा निशान पंचमुखी बालाजी धाम को अर्पित किया गया
Total Downloads: 79
उसके बाद भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया निशान शोभायात्रा में नवगछिया प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद थे पूरे नवगछिया बाजार में साउंड के द्वारा भक्तों को पूरी व्यवस्था की जानकारी दी जा रही थी एवं जय श्री राम का नारा गूंज रहा था नवगछिया में विभिन्न संस्थाओं द्वारा भक्तों के लिए सेवा प्रदान की गई
महाराज जी चौक पर और स्टेशन रोड में फूलों की बारिश नींबू शरबत आदि की व्यवस्था थी शोभायात्रा में राम भक्त बुलडोजर पर चढ़ कर श्रीराम के नारों के साथ साथ चल रहे थे जो आकर्षण का केंद्र था बच्चे बुड़े महिलाएं सभी निशान यात्रा में जय श्री राम का नारा लगा रहे थे


इस निशान शोभायात्रा में बजरंग दल पूरे जोश के साथ लगा हुआ था नवगछिया बाजार में चारों तरफ ध्वजा लगाया गया था निशान शोभायात्रा में हजारों लोग झंडा ले कर चल रहे थे और हजारों लोग सहयोग कर रहे थे व हजारों की संख्या में जय श्री राम के नारों के साथ चल रहे थे वही मंदिर के संस्थापक शंकर बाबा, काशी गुप्ता, श्रीधर और समाजसेवी चंदेश्वरी सिंह जोरशोर से लगे हुए थे
