नवगछिया। नवगछिया में रामनवमी का झंडा लगाने को लेकर कई जगहों पर विवाद स्थिति उत्पन्न हो गई है। दो दिन पहले  परबत्ता थाना के जमुनिया में सब्जी पट्टी से लेकर ठाकुरबाड़ी के बीच झंडा लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद स्थिति तनावपूर्ण होने के बाद जमकर ईंट-पत्थर और बोतल चले, कई राउंड फायरिंग भी हुई। घटना के बाद स्थिति गंभीर होते देखकर  एसपी सुशांत कुमार सरोज, एसडीओ उत्तम कुमार, एसडीपीओ दिलीप कुमार सिंह घटनास्थल पर कैम्प कर रहे हैं।

बताया जाता है कि दो दिन पहले जब कुछ युवक रामनवमी के झंडा सब्जी मार्केट से ठाकुरवाड़ी तक लगा रहे थे तो दूसरे पक्ष के लोगों ने झंडा लगाने से साफ मना कर दिया। इसके बाद एसडीओ उत्तम कुमार,एसडीपीओ दिलीप कुमार ने जाकर दोनों पक्षो को समझा बुझाकर  मामले का समाधान किया। लेकिन गुरुवार की शाम जब कुछ युवक झंडा लगा रहे थे तो दूसरे पक्ष के लोगों ने झंडा नहीं लगाने दिया। उसके बाद लगभग 200 की संख्या में युवक  झंडा लगाने पहुंचे तो दूसरे पक्ष के लोगों से उनकी झड़प हो गयी। इस दौरान दोनो पक्षों में रोड़ेबाजी हुई बोतल भी फेके गए, कई राउंड हवाई फायरिंग भी हुई।

सूचना पर पहुंचे एसपी सुशांत कुमार सरोज, एसडीओ उत्तम कुमार, एसडीपीओ दिलीप कुमार के साथ पूर्व मुखिया सुरेश भगत ने भी घटनास्थल पर जाकर दोनो पक्षों के लोगो को समझाबुझाकर शांत किया। परबत्ता, ढोलबज्जा, कदवा, खरीक सहित छह थाना की पुलिस के अलावा रैपिड एक्शन फोर्स को भी बुलाया गया । देर रात तक दोनों पक्षों के बीच  समझौते के बाद तय हुआ दोनों के त्योहार में दोनों पक्ष के लोग झंडा लगाएंगे किसी को भी कोई मना नहीं करेगा। झंडा लगाने का विरोध करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रंगरा में भी झंडा लगाने को लेकर हुआ था विवाद :

दो दिन पहले रंगरा गांव में भी पोल पर झंडा लगाने पर मन करने के बाद विवाद हुआ था। बाद में रंगरा थानाध्यक्ष बीट्टू कमल के द्वारा दोनो पक्षों को समझ बुझाकर मामला शांत कराया गया था।

एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि झंडा लगाने को लेकर विवाद हुआ था। मामले को सुलझा दिया गया था लेकिन कुछ लोगों की गलती के कारण घटना घटी। दोनो पक्षों को समझाबुझाकर मामला शांत कर दिया गया है। घटनास्थल पर पुलिस कैम्प कर रही है। उन्होंने कहा कि हमलोगों के जाने के पहले फायरिंग किये जाने की बात लोग बता रहे हैं। यह भी पता लगाने कहा गया है फिलहाल मामला शांत है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *