नवगछिया। नवगछियाके गोपाल गोशाला में रविवार को अनुमंडल स्तरीय भीम संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के के मंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो और आगे बढ़ो को साकार करने में जी जान से लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज कुछ लोग आरक्षण पर टीका टिप्पणी कर रहे हैं आरक्षण को खत्म करने की कवायद में लगे हुए हैं जब तक हमारे नेता नीतीश कुमार हैं तब तक आरक्षण खत्म नहीं हो सकता है।
Total Downloads: 79
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता संजय सिंह, भागलपुर सांसद अजय मण्डल, गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज,राजगीर विधायक कौशल कुमार ने भी भाग लिया। अतिथियों का जदयू जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती ने अंग वस्त्र और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि आप जिस तरह होली, दिवाली, छठ, दशहरा मनाते हैं, इस बार बाबा साहब अंबेडकर की जयंती भी उसी उत्साह के साथ मनाइए। कहा कि इतने कठिन परिस्थितियों में हमारे पूर्वजों ने जो आरक्षण लागू किया है उसे बनाए रखने की जरूरत है।
प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि देश में नेताओं की कमी नहीं है नियत की कमी है बाबा साहब के सपनों को नीतीश कुमार ही पूरा कर रहे हैं। बस आप उनके हाथों को मजबूत कीजिए। जब तक हमारे नेता नीतीश कुमार है तब तक आरक्षण पर कोई अंगुली नही उठा नहीं सकता है।

कार्यक्रम में गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार उर्फ गोपाल मण्डल ने कहा कि जब तक नीतीश कुमार हैं दलितों पिछड़ों, अतिपिछड़ों का आरक्षण कोई छीन नहीं सकता हैं। कार्यक्रम को राजगीर विधायक कौशल कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष चंदेश्वरी सिंह, अमरेंद्र सिंह मुन्ना ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालक मुन्ना मुश्ताक ने किया। मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री प्रह्लाद सरकार, जदयू जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी भारती, जदयू कार्यकर्ता मिलनसागर, शाहिद रजा, प्रमोद यादव, गुलशन मंडल, प्रिंस पटेल, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
