खरीक : रामनवमी पर स्थापित प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान उस्मानपुर टोला में बीते शुक्रवार की शाम दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इस घटना में एक महिला घायल गई थी। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें 30 नामजद सहित 200 से अधिक लोगों को आरोपी बनाया गया है।

लेकिन, घटना के चौथे दिन भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। एक पक्ष से बेचन पंडित की पत्नी सुनैना देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। इस मामले में दोनों पक्षों ने प्राथमिकी कराई हालांकि, पुलिस आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

घटना के विरोध में बीते शनिवार को खरीक के व्यापरियों ने पूरे बाजार को बंद रखा था। एसडीओ उत्तम कुमार व एसडीपीओ दिलीप कुमार ने खरीक थाना में दोनों पक्षों के साथ बैठक कर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। इसके बाद शाम चार बजे व्यापरियों ने अपनी दुकानें खोली थीं ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *