नारायणपुर । प्रखंड के नारायणपुर पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में दो दिवसीय डे नाइट जिलास्तरीय बालक व बालिका कबड्डी का समारोह पूर्वक उद्घाटन हुआ। मार्च पास्ट को झंडी दिखाकर नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार, भागलपुर जिला कबड्डी संघ के सचिव गौतम कुमार प्रीतम ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
Total Downloads: 79
मैच की विधिवत शुरुआत पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल, उप प्रमुख अशोक यादव, जिला परिषद प्रतिनिधि ललन मिश्रा, मुखिया संजीव कुमार उर्फ गुड्डू यादव ने नारियल फोड़कर व खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर किया। प्रतियोगिता में भागलपुर जिला के विभिन्न प्रखंड से कुल 22 टीमों ने भाग लिया है।
प्रथम मैच बालक वर्ग में सबौर ने हरिओ को 55-15 से, बालिका वर्ग में कहलगांव ने आदर्श सर्वोदय नवादा को 45-18 से पराजित किया। आयोजन के सफल संचालन में नारायणपुर प्रखंड कबड्डी संघ के सभी सदस्य हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम में रोहित कुमार व इनके साथी ने मौजूद दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन्हें जिला सचिव गौतम कुमार प्रीतम ने संघ की ओर से 2100₹ रुपये देकर सम्मानित किया गया। मौके पर मैट्रिक परीक्षा के सफल छात्र-छात्रा में नारायणपुर के वर्षा, ईशा, मिलन, अमन, अभिनव, नीरज, ऋतिक, अंकुश को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

