नवगछिया। भाजपा के जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने प्रदेश नेतृत्व की अनुमति के बाद नवगछिया के जिला पदाधिकारियों एवं मोर्चा अध्यक्ष सहित प्रखंड अध्यक्ष की घोषणा मंगलवार को की। जिला पदाधिकारियों में कई पुराने चेहरे के साथ-साथ नए चेहरे को भी जगह दी गई है।

पार्टी के जिला उपाध्यक्ष में द्रोपदी देवी, अजीत कुमार, विपीन मिश्रा, नंदनी सरकार, आलोक सिंह, रेखा सिंह कुशवाहा, पूनम चौरसिया, चन्द्रशेखर सिंह, जिला महामंत्री का दायित्व अभय कुमार राय, संजय शर्मा, मुकेश राणा को दिया गया है। जिला मंत्री का दायित्व आलोक शर्मा, शंभू ठाकुर, वीरेन्द्र दास गौरव सिंह, राजेश पासवान, विजय यादव, कविता देवी, रिंकू देवी, जिला कोषाध्यक्ष रूबी कुमारी को मनोनीत किया गया।

वहीं किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष वशिष्ठ सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष रूपेश रूप, महिला मोर्चा अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी अल्पसंख्यक मोर्चा मो. जूगनू, अनुसूचित जाति मोर्चा सुमन कुमार, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह अति पिछड़ा मोर्चा प्रमोद मंडल को मनोनीत किया गया। मंडल अध्यक्ष में बिहपुर अध्यक्ष प्रुभनंदन चौधरी, नारायणपुर अध्यक्ष पवन यादव, खरीक अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, रंगरा अध्यक्ष रवि रंजन, नवगछिया ग्रामीण धीरज कुमार सिंह, गोपालपुर अध्यक्ष निलेश सिंह, नगर अध्यक्ष कौशल जयसवाल, इस्माईलपुर अध्यक्ष सुबोध यादव को मनोनीत किया गया है। मनोययन पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, बिहपुर विधायक ई शैलेन्द्र, जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ निषाद, दिनेश यादव, कुमार गौरव, आलोक, बंटू सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सभी को बधाई दी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *