नवगछिया। बिहपुर विधायक ई. कुमार शैलेन्द्र ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि यदि सत्तारूढ़ गठबंधन में हिम्मत है तो वह भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर अनर्गल आरोप लगाने के बजाय रामनवमी जुलूस पर खरीक सहित बिहारशरीफ और सासाराम में हुए हमले और हिंसक उपद्रव की न्यायिक जांच कराएं।

उन्होंने कहा कि तीनों जगहों पर पुलिस उपद्रव को रोकने में विफल रही है। खरीक में तो पुलिस घटना के पांच दिन बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *