नवगछिया। बिहपुर प्रखंड के औलियाबाद मड़वा पूरब पंचायत के वार्ड नंबर दस निवासी किसान पंकज राय व अनिता देवी के छोटे पुत्र अनुराग कुमार ने मैट्रिक 473 अंक लाकर जिले के सेकेंड व नवगछिया पुलिस जिलॉ टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। बुधवार को अनुमंडल कार्यालय के सभागार में एसडीओ उत्तम कुमार व एसडीपीओ दिलीप कुमार ने अनुराग को सम्मानित किया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 330
एसडीओ ने कहा कि इसी लगन व अनुशासन से परिश्रम करते रहें। वहीं एसडीपीओ ने कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता है। सम्मान समारोह के संयोजक औलियाबाद के ई.सोनू मिश्रा ने कहा कि अनुराग ने अपनी प्रतिभा से न सिर्फ परिवार व स्कूल का बल्कि पूरे गांव का गौरव बढ़ाया है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
