नवगछिया : नवगछिया बाजार के मक्खातकिया स्थित ग्रामीण चिकित्सक के क्लीनिक पर शुक्रवार की शाम सूई लगाते ही एक सात माह के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत हो जाने के बाद परिजनों ने क्लीनिक पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान महिलाओं ने चिकित्सक से हाथापाई की। मृतक बालक परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर पंचायत के जपतैली निवासी मोना देवी और मनीष कुमार का पुत्र था।

बालक की नानी मनीषा देवी ने बताया कि उसके बच्चे को गले के पास एक गिल्टी हुई थी। इसी कारण वे बच्चे को दिखाने के लिए डॉक्टर के पास गए थे। चिकित्सक ने बच्चे को देखते ही चार सूई लगा दी। सूई लगाते ही बच्चे के मुंह से झाग निकलने लगा। चिकित्सक से पूछा तो बताया गया कि आपका बच्चा आधे घंटे के अंदर ठीक हो जाएगा। मनीषा देवी ने कहा कि धीरे-धीरे बच्चे का शरीर कड़ा होने लगा तो चिकित्सक ने उसे किसी दूसरे डॉक्टर के पास ले जाने को कहा। परिजन बच्चे को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

परिजनों का कहना है बच्चे की मौत डॉक्टर संपत के क्लीनिक में ही हो गयी थी लेकिन उनलोगों को टालने की नीयत से वहां से रेफर का बहाना बनाया गया। इसके बाद कई ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर जम कर हंगामा किया। इस दौरान महिलाओं ने डॉक्टर के साथ हाथापाई भी की। हालांकि स्थानीय लोगों द्वारा समझाने बुझाने के बाद परिजन घर लौटे।

परिजनों का कहना है कि वे लोग मामले में कार्रवाई करवाने के लिये संबंधित पदाधिकारी को आवेदन देंगे। आसपास के लोगों ने बताया वह लंबे समय से नवगछिया में लोगों का इलाज कर रहे हैं। मामले पर डॉ. ने कहा कि बच्चे की गले के पास गिल्टी थी, जिसका इलाज चल रहा था। शुक्रवार की शाम में परिजन बच्चे को लेकर आये थे, उसे काफी बुखार था। प्राथमिक इलाज के बाद उन्होंने बच्चे को रेफर कर दिया था।

नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने बाताया कि घटना की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *