बिहपुर। औलियाबाद में पूर्व मुखिया नूतन देवी व सोनू मिश्रा के संयोजन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें भागलपुर जिला के सेकंड मैट्रिक टॉपर और नवगछिया पुलिस जिला में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पंकज राय के पुत्र अनुराग कुमार को सम्मानित किया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा सच्ची लगन व कड़ी मेहनत से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। समारोह में नवजीवन नवयुवक संघ के अध्यक्ष ब्रजेश मिश्र, सचिव संदीप मिश्र, कोषाध्यक्ष राजेश चौधरी, जदयू पंचायत अध्यक्ष राजीव मिश्र, शिक्षक बबलू व गुलशन आदि मौजूद थे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
