गोपालपुर : एसडीओ उत्तम कुमार ने शनिवार को प्रखंड मुख्यालय, आरटीपीएस काउंटर, आधार कार्ड केंद्र और सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। सीएचसी में उन्होंने प्रसव कक्ष, टीकाकरण कक्ष, ड्रेसिंग कक्ष, ओपीडी व जांच घर का जायजा लिया। उन्होंने कोरोना जांच की जानकारी लैब टेक्नीशियन से ली।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
ओपीडी में इलाज करा रहे मरीजों से मिलने वाली दवा की जानकारी ली। वहीं कोरोना के बढ़ रहे मामले को लेकर अस्पताल में तैयारी की जानकारी ली। एसडीओ ने बताया कि अस्पताल में सफाई को लेकर खास निर्देश दिए गए हैं। मौके पर अस्पताल प्रभारी डॉ. सुधांशु कुमार व स्वास्थ्य प्रबंधक आतिश कुमार राय मौजूद थे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
