नवगछिया : परबत्ता थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर शुक्रवार की देर रात विक्रमशिला पुल पहुंच पथ पर शराब लदी स्कॉर्पियो पकड़ी। हालांकि अंधेरे का लाभ उठाकर तस्कर भागने में सफल रहे। देर रात थानाध्यक्ष पंकज कुमार को सूचना मिली कि स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में शराब ले जायी जा रही है, जो तैतरी चौक पार चुकी है।
Total Downloads: 79
इसके बाद थानाध्यक्ष ने सीनियर अफसरों को सूचना देते हुए जेएसआई राहुल कुमार व अविनाश कुमार को पुलिस टीम के साथ भेजा। दोनों पुलिस अफसरों ने अलग-अलग हिस्सों में बंट कर विक्रमशिला पुल के पहुंच पथ वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस को देखकर स्कॉर्पियो सवार पर दो शराब तस्कर वाहन को छोड़ कर भागने लगे।
पुलिस ने दोनों का पीछा किया, लेकिन अंधेरे का लाभ उठाकर वे भागने में सफल रहे। इसके बाद पुलिस ने स्कार्पियो की तलाशी ली तो उसमें 375 एलएल की 361 बोतल शराब मिली। पुलिस स्कार्पियो व शराब को जब्त कर थाना ले गई। थानाध्यक्ष पंकज ने कुमार ने बताया कि मामले को दोनों तस्करों सहित अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शराब कहां से लाई जा रही थी, कहां डिलीवरी होनी थी, इसका पता लगाया जा रहा है। इस • धंधे में शामिल तस्कर जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।

