नवगछिया । कोसी पार कदवा ओपी थाना क्षेत्र के बगड़ी टोला कदवा में शनिवार के देर रात करीब 12 बजे आग लगने से चार बकरियां समेत अन्य समान जल कर राख हो गया है। आग मनोज कुमार रजक की पत्नी अनिता देवी के घर लगी।

आग कैसे लगी इसका पता घर वालों को नहीं चल पाया। आग लगने के बाद आग की लपटें इतनी ऊंची उठने लगी कि लोगों को आग बुझाने में काफी परेशानी उठानी पड़ी। पीड़िता ने बताया कि उसके घर में सोमवार को गृह प्रवेश को लेकर पूजा पाठ की तैयारी चल रही थी, जिसके लिए करीब 20 हजार रुपये के नए कपड़े खरीद कर लाए थे,

वहीं बिछावन के नीचे करीब 45 हजार नगदी, एक साईकिल, पलंग सेट के लिए रखे तख्ती व राशन समेत अन्य समान भाग में भी जल गया। घटना की सूचना नवगछिया सीओ विश्वास आनंद को दी गई। सीओ ने बताया कि जांच के बाद पीड़ित परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *