नवगछिया। विक्रमशिला सेतु के समीप रविवार को परिजनों के साथ गंगा स्नान करने गयी एक बच्ची नदी में डूब गई। घटना की जानकारी मिलते ही जिला पार्षद पति विजय कुमार मंडल घटना स्थल पहुंचे और घटना की जानकारी परबत्ता पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही परबत्ता थानाध्यक्ष पंकज कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे। जहां स्थानीय गोताखोरों के काफी मशक्कत के बाद देर शाम शव को नदी से बाहर निकाला गया।

शव की पहचान खरीक के बड़ी अलालपुर निवासी जयप्रकाश मंडल की 14 वर्षीया पुत्री चंचल कुमारी के रूप में हुई। घटना के बाद से ही मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जिला पार्षद पति ने स्थानीय प्रशासन से मृतका के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *