नवगछिया। नवगछिया उपकारा में रविवार को नवगछिया एसपी, एसडीएम, एसडीपीओ ने कयी थानों की पुलिस के साथ छापेमारी की। दो घंटे तक उपकारा के वार्डों की सघन तलाशी ली गयी। हालांकि इसमें पुलिस को कोई प्रतिबंधित वस्तुएं नहीं मिलीं हैं। छापेमारी के दौरान कारा अस्पताल, रसोईघर, मुलाकाती कक्ष, सीसीटीवी कैमरे, रौशनी, अलार्म समेत विभिन्न सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर नवगछिया कारा में औचक निरीक्षण किया गया है। प्रत्येक वार्डों में गहनता से जांच की गई है। इस दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिला। यह छापेमारी अभियान एसपी और एसडीएम के नेतृत्व में की गई है। वहीं छापेमारी के क्रम में नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी समेत काफी संख्या मे पुलिस बल मौजूद रहे।

उपकारा में छापेमारी कर निकलने के बाद एसडीएम उत्तम कुमार और एसडीपीओ दिलीप कुमार ने उपकारा के मेन गेट पर मौजूद दुकान में भी छापेमारी की। छापेमारी के क्रम में एसडीओ उत्तम ने दुकानदार को सख्त हिदायत दी की दुकान में सिगरेट, गुटका और अन्य कोई भी आपत्तिजनक सामान नहीं बेचे, यदि ऐसा करते दुबारा पाया गया तो कारवाई की जायेगी।

सुशांत कुमार सरोज, एसपी, नवगछिया ने कहा की छापेमारी के क्रम में मेरे अतिरिक्त एसडीएम नवगछिया, एसडीपीओ नवगछिया और कई थाना प्रभारी ने छापेमारी किया। लेकिन ऐसा कुछ भी नही मिला। जेल में छापेमारी करने का उद्देश्य था कि कोई ऐसा समान तो नही है जो जेल में नही होना चाहिए। मोबाइल है या कोई अन्य सामान हो। ये रूटिंग चेकअप था। मुख्यालय का भी निर्देश था, हमलोग हर माह करते है। निश्चित रूप से कैदी के पास यदि कोई सामान मिलता है तो सिर्फ कैदी ही नही जो जेल कर्मी है उनपर भी कारवाई होगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *