बिहपुर। गौरीपुर निवासी किसान वेदानंद चौधरी ने गौरीपुर मौजा में खतियानी जमीन पर बगैर अनुमति के घटोरा धार पर किये जा पुल निर्माण कार्य को रोकने को लेकर आयुक्त भागलपुर को आवेदन देकर गुहार लगायी है। आवेदन में बताया है कि किसान की खतियानी जमीन मौजा गौरीपुर अंचल बिहपुर खाता 483खसरा 1010रकबा 2.58डिसमल है।
Total Downloads: 79
जिस पर हमारे बगैर अनुमति को बिहपुर विधायक ई शैलेंद्र और ठेकेदार पुलिया का शिलान्यास करवा रहे हैं। किसान का कहना है कि चूंकि यह जमीन उसकी खतियानी है। पुलिया निर्माण हो जाने से जमीन का अच्छा खासा रकबा खेती करने योग्य नहीं रहेगा।
किसान वेदानंद ने अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया, भूमि उपसमाहर्ता नवगछिया, अंचलाधिकारी बिहपुर, थानाध्यक्ष बिहपुर को भी आवेदन भेजा है। इस बाबत बिहपुर विधायक ई शैलेंद्र ने बताया पुल का निर्माण सरकारी जमीन पर किया जा रहा है। किसान द्वारा लगाया जा आरोप बेबुनियाद व निराधार हैं।

