नवगछिया के लोगों को अब दंत रोग से जुड़ी समस्या या इसके इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में ही दांतों का इलाज शुरू हो गया है। अस्पताल में पहले चरण में दंत रोग से जुड़े आधुनिक यंत्र लगाए गए हैं। अस्पताल में पदस्थापित दंत चिकित्सक डॉ. विनय ने बताया कि इलाज के लिए आवश्यक यंत्र उपलब्ध होने से मरीजों को लाभ होगा।

उन्होंने बताया कि पहले चरण में बच्चों की अस्थायी दांतों को ठीक करना, दांतों की सफाई, जैसी उपचार किए जा रहे हैं। दूसरे चरण में इन सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। अनुमंडल अस्पताल के मैनेजर रमण सिंह ने कहा कि दंत चिकित्सा से जुड़े बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए नई एक्सरे मशीन भी लगाई जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *