खरीक : परबत्ता थाने की पुलिस ने छोटी जलालपुर के समीप का बिना नंबर बाली बाइक से घूम रहे एक युवक को रोककर पूछताछ की तो बाइक चोरी की निकला। इसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाना लाई। गिरफ्तार आरोपी मनीष कुमार इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के जयमंगलटोला का रहने वाला है।

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चारी की घटना में शामिल सबीर के रजंदीपुर निवासी पिंका मंडल को भी उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि हम बाइक चुरा कर बेचते हैं।

गिरोह के अन्य सदस्यों का नाम भी बताया। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *