नवगछिया । नवगछिया आदर्श थाना के तेतरी पंचायत के पूर्व मुखिया रविंद्र कुमार दास के पुत्र हरेंद्र कुमार विषमणि पर जानलेवा हमला का मामला सामने आया है। हरेंद्र कुमार विषमणि ने नवगछिया एससी एसटी थाना में आवेदन देकर बताया है कि वह रविवार की सुबह करीब 8 बजे नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर स्थित जिम से बाहर निकला और जैसे ही गाड़ी पर बैठा तो तीन बाइक पर सवार नौ लोगों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। उसने बताया कि वह पांच लोगों को पहचानता है।
Total Downloads: 79
आरोपियों में खरीक थाना क्षेत्र के बगड़ी निवासी तीन और और तेतरी निवासी दो लोग थे। सभी लोगों ने उसे बेरहमी से मारना शुरू कर दिया। सीने पर थ्रिनट सटा कर फायर करने की कोशिश की लेकिन फायर नहीं हुआ। गर्दन पर थ्रिनट के बट, लोहे के रड और लाठी डंडों से उसे मारा। आरोपियों ने बताया कि एक एक लड़की से बात करने गए दो युवकों से मारपीट का बदला ले रहे हैं।
मारपीट देख उसके साथ जिम करने गए गांव के मनीष दास और लड्डू दास ने जब उसे बचाने का प्रयास किया तो दोनों को मारने दौड़ा, हल्ला करने पर अगल बगल के लोग व राहगीर घटना स्थल पर जमा होने लगे तब सब लोग भागने लगा। भागते-भागते एक आरोपी ने पांच हजार रुपये भी छीन लिया। थानाध्यक्ष एससीएसटी ने बताया कि आवेदन मिला है प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।

