नवगछिया : एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि 16 अप्रैल से अब तक 49 लोगों की गिरफ्तारी की गयी है। जिसमें पांच हत्या का प्रयास, तीन पुलिस पर हमले के मामले में और एक लूट कांड और एक एससी-एसटी कोड में गिरफ्तारी की गयी है। इस क्रम में पांच किलो गांजा, पांच लाख रुपए बरामद किये गये हैं। स्थानीय थानों की पुलिस व एएलटीएफ ने साउ लीटर देसी-विदेशी शराब को बरामद किया है। एक शराब की भट्टी को भी ध्वस्त किया गया है।
Total Downloads: 79
जबकि आठ सौ लीटर अर्धनिर्मित शराब बरामद किया गया है। 12 प्रस्ताव शराब विनष्टीकरण का प्रस्ताव भेजा गया है दो वाहनों को राज्य सात करने का प्रस्ताव भेजा गया है। शराब मामले में कुल 15 लोगों की गिरफ्तारी की गयी है।
प्रिवेंटिव पुलिसिंग के तहत अपराध पर लगाम लगाने के लिए आठ लोगों का नाम गुंडा पंजी में दर्ज किया गया है। दो फरारी रॉल समर्पित किया गया है। दो डोसियर का प्रस्ताव भेजा गया है और दो अपराधियों पर सीसीए श्री लगाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। एसपी ने कहा कि सात दिनों में पुलिस ने 29500 रुपए की चालान राशि वसूल की है।

