नवगछिया । नवगछिया में अपराध करनेवाले दंगा भड़कनेवालो समाज को अशांत करनेवालों पर सेक्टर पदाधिकारी नजर रखेंगे। नवगछिया आदर्श थाना के नगर परिषद के 28 वार्ड और चार पंचायत तेतरी, पकड़ा, पुनामा प्रताप नगर, नगरह और जमुनिया पंचायत  को विधि व्यवस्था के हिसाब से 15 सेक्टरों में बांटा गया है। इन सेक्टरों में 15 पदाधिकारियों को  तैनात किया गया है।

सेक्टर पदाधिकारी सेक्टर क्षेत्र में रहनेवाले अपराधियों, गुंडा, माफिया, शराब तस्कर, असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंगे और समय समय पर जरूरत पड़ने पर वैसे तत्वोंपर कड़ी करवाई भी करेंगे। नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने बताया कि थाना क्षेत्रों को 15 सेक्टर में बांटा गया है और सेक्टर के हिसाब से सेक्टर प्रभारी बनाया गया है।

जो सेक्टर ज्यादा अशांत रहता है वहा वरीय पुलिस पदाधिकारियो को सेक्टर प्रभारी बनाया गया है। जरूरत पड़ने पर दो-दो सेक्टर के एक ही सेक्टर प्रभारी बनाये गए हैं। सेक्टर में विधि व्यवस्था की जिम्मेवारी सेक्टर प्रभारी की होगी।  सेक्टरों में पीएसआई को भी तैनात किया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *