बिहपुर : भगवती स्थान चौक पर रुद्र सेना संगठन द्वारा भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित की गयी.. मौके पर पुजारी गोपाल झा ने वैदिक विधि- विधान से प्रतिमा की पूजा और प्राण-प्रतिष्ठा की, जहां आचार्य संगठन संस्थापक सौरभ कुमार चौधरी सावर्ण को बनाया गया था.
Total Downloads: 79
परशुराम जन्मोत्सव समारोह भी आयोजित किया गया. जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष केंद्र सेना संगठन के विश्वजीत कुमार ने और संचालन सचिव रुद्र सेना संगठन राजेश कुमार ने किया. वहीं मुख्य अतिथि के रूप में राम जानकी ठाकुरबाड़ी बिहपुर के महंत नवल किशोर दास, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष सह अधिवक्ता राधा कृष्ण सिंह, राजीव रंजन उर्फ घंटू सिंह, राजकुमार सिंह, बिट्ट चौधरी, विनय दर्शन, आशुतोष कुमार, विक्की मिश्रा, अजय कुमार, बमबम कुमार, नुनु चौधरी, प्रिंस वर्मा आदि मौजूद थे.
